Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डी' चिल्ड्रेन गार्डेन मॉन्टेसरी ने दो मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: वीरगंज स्थित डी' चिल्ड्रेन गार्डेन मॉन्टेसरी ने विद्यालय में अध्ययनरत दो मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। विद्यालय ने "स्कूल ऑफ द मंथ" कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष से छात्रवृत्ति वितरण अभियान की शुरुआत की है।

विद्यालय की संचालिका एवं प्रधानाचार्या रोशनी श्रीवास्तव ने बताया कि यह छात्रवृत्ति किसी महानगरपालिका कार्यक्रम के तहत नहीं, बल्कि विद्यालय एवं उनकी निजी पहल से आर्थिक रूप से कमजोर तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई है।

उनके अनुसार इस अभियान की शुरुआत इस वर्ष दो विद्यार्थियों से की गई है और आने वाले वर्षों में इसका दायरा और विस्तारित किया जाएगा। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में वीरगंज महानगरपालिका–16, नगवा निवासी एलकेजी के छात्र प्रीयान्स श्रीवास्तव तथा वीरगंज के कुम्हालटोल निवासी जय रौनियार शामिल हैं।

विद्यालय प्रशासन ने दोनों विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर सम्मान-पत्र सहित छात्रवृत्ति प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षक-कर्मचारियों तथा अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने पिछले सात वर्षों से अनेक चुनौतियों और संघर्षों का सामना करते हुए विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सहयोग करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

विद्यालय ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की योजना बनाई है।