Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डुमरांव के लाखनडिहरा गांव में काले हिरण की संदिग्ध मौत

नेशनल डेस्क,नीतीश कुमार |

डुमरांव के लाखनडिहरा गांव में काले हिरण की संदिग्ध मौत, शरीर पर जख्मों के बिना ज़हर खाने की आशंका, वन विभाग ने शुरू की जांच
डुमरांव प्रखंड के लाखनडिहरा गांव में सोमवार सुबह एक काले हिरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क किनारे हिरण का शव देखा। हिरण के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या जख्म नहीं पाए गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना से नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि हिरण खेतों में घूमते समय संभवतः किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर गया होगा। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वनरक्षी महिमा चौधरी और डुमरांव थाना को दी। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।

वन विभाग की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है। हिरण की मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद इलाके में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता और सतर्कता बढ़ गई है।