Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डॉ. तरुण ठाकुर के चाचा के निधन की खबर सुन JDU नेता पहुंचे, जताई गहरी संवेदना

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

दरौंदा: प्रखंड क्षेत्र के सिरसांव पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव निवासी समाजसेवी बिरेंद्र ठाकुर के भाई एवं डॉ. तरुण ठाकुर के चाचा कन्हैया ठाकुर उर्फ भाई जी के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिवार सहित समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

निधन की सूचना मिलते ही रविवार को जदयू नेता विजय प्रसाद वर्मा उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जदयू की राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने कहा कि कन्हैया ठाकुर उर्फ भाई जी का परिवार समाज में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि इस परिवार ने हमेशा समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

जदयू नेता ने कहा कि कन्हैया ठाकुर का जीवन सादगी, सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा। ऐसे व्यक्तित्व का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

अंत में विजय प्रसाद वर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।