Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डोमिसाइल लागू कर सरकार ने मानी हार: तेजस्वी यादव

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

बिहार में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति लागू करने के फैसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घेरा है। उन्होंने इस निर्णय को सरकार की वैचारिक दिवालियापन और विपक्ष से डर का परिणाम बताया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। यह नीति अब टीआरआई-4 और टीआरआई-5 के तहत प्रभाव में लाई जाएगी। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस फैसले को लेकर सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 20 सालों से सत्ता में रही थकी-हारी सरकार ने आखिरकार विपक्ष की बात मान ली। उन्होंने कहा कि विपक्ष का डर अच्छा है क्योंकि इससे सरकार को अपनी जिम्मेदारियां याद आ रही हैं।

ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि एनडीए सरकार वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा बार-बार सदन में उठाई गई डोमिसाइल नीति की मांग को पहले सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन अब वही बातें दोहराई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य योजनाओं की तरह ही यह घोषणा भी विपक्ष की योजनाओं की नकल है।

तेजस्वी ने सरकार की नीति और दृष्टिकोण पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस सरकार को बीते 20 वर्षों में यह नहीं समझ आया कि राज्य को किन नीतियों की जरूरत है, वह आज विपक्ष की घोषणाओं की नकल करके वाहवाही लूट रही है। उन्होंने बिजली, पेंशन, सरकारी नौकरियों, स्वास्थ्य और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।

तेजस्वी ने कटाक्ष किया कि सरकार विपक्ष की घोषणाओं की कॉपी कर रही है। मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि 20 वर्षों की सत्ता के बावजूद सरकार की कोई स्वतंत्र नीति, दृष्टि या विजन क्यों नहीं है।