विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।
जापानी एनीमेशन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर और Tsutomu Shibayama का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लोकप्रिय कार्टून Doraemon के निर्देशक के रूप में दुनिया भर में पहचाने जाते थे।
उनके निधन की जानकारी जापानी एनीमेशन स्टूडियो Shin-Ei Animation (पूर्व एशिया डो एनीमेशन वर्क्स) की ओर से साझा की गई। स्टूडियो ने बताया कि 6 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली और एनीमेशन जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से Lung Cancer से जूझ रहे थे। लगातार इलाज के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया और अंततः उनका निधन हो गया। उनके जाने से एनीमे इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Tsutomu Shibayama ने अपने करियर की शुरुआत 1963 में Toei Animation के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने 1979 से 2005 तक Doraemon का निर्देशन करते हुए इस शो को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया।
उनकी निर्देशन में बनी इस सीरीज ने दर्शकों को Nobita Nobi और Shizuka Minamoto जैसे यादगार किरदार दिए, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।
एनीमेशन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें “फादर ऑफ नेशनल एनीमेशन” जैसी उपाधियों से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर में 20 से अधिक जापानी फिल्मों का निर्देशन भी किया।
उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एनीमेशन की दुनिया में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।







