Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ड्रग्स और डिजिटल लत से युवाओं की मुक्ति जरूरी: योगी

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं में बढ़ती ड्रग्स और स्मार्टफोन की लत को समाज और राष्ट्र के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा दो बड़े प्रकार के नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं एक ड्रग्स का नशा और दूसरा मोबाइल या स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग, जो मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्तर पर युवाओं को कमजोर कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य सुरक्षित रखना है तो युवाओं को इन दोनों नशों से पूरी तरह दूर रहना होगा।

मुख्यमंत्री योगी महाराजगंज की महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की क्षमता, आत्मविश्वास और सोचने की शक्ति को खत्म कर देता है। ड्रग्स का सेवन युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर ले जाता है, वहीं स्मार्टफोन की लत समय, ऊर्जा और ध्यान को नष्ट कर जीवन की दिशा बदल देती है।

योगी ने कहा कि आज का युवा जितना नशे से दूरी बनाएगा, उतना ही वह अपने करियर, परिवार और समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों के व्यवहार, दिनचर्या और मोबाइल उपयोग पर नियमित नजर रखें, ताकि समय रहते गलत आदतों पर रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने वाले युवा न केवल खुद को बचाते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उत्तरदायी और स्वस्थ युवा ही देश का भविष्य मजबूत बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं से जागरूकता, अनुशासन और आत्मनियंत्रण अपनाने का आह्वान किया।