Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तनुश्री दत्ता ने बिग बॉस 19 का 1.65 करोड़ ऑफर ठुकराया

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर जहां फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए उत्साहित हैं, वहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि शो के निर्माताओं ने उन्हें ₹1.65 करोड़ का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। तनुश्री का कहना है कि वह कभी भी इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले 11 सालों से उन्हें लगातार बिग बॉस से जुड़ने के ऑफर मिलते रहे हैं। इस बार भी 19वें सीजन के लिए मेकर्स ने कई बार संपर्क किया, लेकिन हर बार की तरह उन्होंने साफ मना कर दिया। तनुश्री ने शो के फॉर्मेट को “इनवेसिव” (निजता में दखल देने वाला) बताते हुए कहा कि वह ऐसे माहौल में नहीं रह सकतीं। उनका कहना है कि वह तो अपने परिवार के साथ भी नहीं रहतीं, ऐसे में कैमरों से घिरे घर में रहना उनके लिए नामुमकिन है।

इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह “इतनी सस्ती नहीं” हैं कि पैसों के लिए अपनी मर्यादा तोड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी पुरुष के साथ एक ही बिस्तर पर नहीं सो सकतीं, जैसा कि शो में कई बार देखा गया है।

तनुश्री के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कुछ लोग उनके फैसले की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि इस शो में शामिल होकर वह अपनी लोकप्रियता और बढ़ा सकती थीं।