Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तालिबान की वाटर स्ट्राइक, पाकिस्तान की प्यास बुझाने पर रोक तैयारी

विदेश डेस्क, ऋषि राज |

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा जल-रणनीतिक कदम उठाते हुए कुनार नदी पर बांध बनाने का एलान किया है। इस निर्णय से पाकिस्तान में पानी की भारी कमी और सूखे का खतरा बढ़ सकता है। तालिबान के इस कदम को विशेषज्ञ भारत की “वाटर स्ट्राइक” नीति से प्रेरित मान रहे हैं, जिसके तहत भारत ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित कर पाकिस्तान पर दबाव बनाया था।

तालिबान के कार्यवाहक जल मंत्री मुल्ला अब्दुल लतीफ मंसूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की कि अब अफगानिस्तान अपने जल संसाधनों का पूर्ण प्रबंधन करेगा। उन्होंने कहा कि बांध निर्माण का कार्य अब विदेशी कंपनियों के बजाय घरेलू अफगान कंपनियों द्वारा किया जाएगा। यह निर्णय तालिबान सर्वोच्च नेता मौलवी हिबतुल्लाह अखुंदजादा के निर्देश पर लिया गया है।

यह कदम उस समय आया है जब पाकिस्तान और तालिबान के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने काबुल पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को शरण देने का आरोप लगाया था, जिसे तालिबान सरकार ने सख्ती से नकार दिया। डूरंड रेखा पर लगातार बढ़ती हिंसा और सीमा विवाद के कारण दोनों देशों के बीच अविश्वास और गहरा गया है।

कुनार नदी, जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से निकलकर अफगानिस्तान के कुनार और नंगरहार प्रांतों से होकर गुजरती है, पाकिस्तान की जल आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह नदी आगे चलकर काबुल नदी से मिलती है और सिंधु नदी में समाहित हो जाती है। पाकिस्तान में यह पानी खेती, पेयजल और जलविद्युत उत्पादन के लिए अहम भूमिका निभाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तालिबान ने कुनार पर बांध बनाकर पानी रोक दिया, तो पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्रों में कृषि और जल संकट गहराएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पानी बंटवारे की कोई संधि नहीं है, इसलिए पाकिस्तान के पास तालिबान को रोकने का कोई कानूनी विकल्प नहीं है।

तालिबान सरकार का दावा है कि वह इस कदम से अपने देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है। अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद से तालिबान लगातार नदियों और नहरों पर नियंत्रण मजबूत कर रहा है। इसका उदाहरण कोश तेपा नहर है, जो 285 किमी लंबी है और जिससे 5.5 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने की उम्मीद है।

यह नया निर्णय न केवल पाकिस्तान-अफगान तनाव को बढ़ा सकता है, बल्कि इससे दक्षिण और मध्य एशिया के जल-राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं।