Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तिल का ताड़ बनाया जा रहा: प्राचार्य सुरेन्द्र राय (टीपी वर्मा कॉलेज)

रिपोर्ट: श्रेयांश पराशर

नरकटियागंज: टीपी वर्मा कॉलेज में परीक्षा के दौरान बिजली गुल हो जाने और छात्रों के मोबाइल टॉर्च की रोशनी में परीक्षा देने की घटना के बाद अब कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने आई है। कॉलेज के प्राचार्य सुरेन्द्र राय ने  DMJ से बात करते हुए कहा, “इस मामूली तकनीकी खामी को बेवजह तूल दिया जा रहा है। छात्रों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं हुआ है और उनकी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी।”

प्राचार्य राय ने बताया कि रजिस्ट्रार का कॉल उसी दिन आ गया था और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन से भी चर्चा हो चुकी है। परीक्षा की तिथियां नए सिरे से जारी की जाएंगी ताकि किसी भी छात्र को असुविधा न हो।

उन्होंने आगे कहा, “मौसम खराब होने की वजह से अस्थायी रूप से बिजली कट गई थी। ऐसे में बाहर खड़े छात्र भी भीतर आ गए और मोबाइल की रोशनी का प्रयोग किया गया। कुछ लोग इस बात को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”

प्राचार्य का यह भी कहना था कि परीक्षा की निगरानी सही तरीके से हो रही थी और सभी जरूरी व्यवस्था कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई थी। वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक पक्षीय चित्रण है, और वास्तविकता इससे काफी अलग है।

प्रमुख बिंदु:

  • कॉलेज प्रशासन ने तकनीकी खामी को बताया अस्थायी
  • मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की बात दोहराई
  • परीक्षा की नई तिथियां जल्द जारी होंगी
  • छात्रों के हित में फैसले लेने का भरोसा
  • वायरल वीडियो को एकतरफा बताया