Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेज प्रताप ने बनाया नया फेसबुक पेज, लगाई लालू-राबड़ी की तस्वीर

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

राजद से निलंबन के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक नया फेसबुक पेज बनाकर हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर लगाकर यह संदेश दिया है कि पारिवारिक विरासत और पहचान अब भी उनके साथ है। इस कदम को उनकी राजनीतिक दिशा में संभावित बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से छह साल के लिए निष्कासित किए जा चुके तेज प्रताप यादव ने एक नई डिजिटल रणनीति के तहत अपना अलग फेसबुक पेज बनाया है। इस पेज का नाम "Team Tej Pratap Yadav" रखा गया है, जिस पर उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपने समर्थकों से इस पेज को फॉलो करने की अपील करते हुए एक नारा भी दिया है – “आपका अपना तेज प्रताप।”

सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप के करीबी मानते हैं कि वे जल्द ही एक अलग पार्टी की नींव रख सकते हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने अभी तक सार्वजनिक रूप से किसी नई पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा नहीं की है। यह कदम आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

वहीं, विधानसभा सत्र में तेज प्रताप अपने छोटे भाई और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के पास ही बैठते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सियासी मतभेद के बावजूद दोनों भाई सदन के भीतर फिर से साथ नज़र आएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पारिवारिक तस्वीरों के सहारे तेज प्रताप फिर से राजनीतिक जमीन पर पकड़ बना पाएंगे या यह सिर्फ एक भावनात्मक सन्देश है।