Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेलंगाना: 1,535 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, जहां वे राज्य को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 1,535 करोड़ रुपये की रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दक्षिण भारत में रेलवे नेटवर्क को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा तेज बनाना है।

इन परियोजनाओं में काज़ीपेट–विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के अंतर्गत 118 किलोमीटर लंबे कई रेल खंड शामिल हैं। इनमें वारंगल–काज़ीपेट, नेकोंडा–महबूबाबाद तथा एर्रुपालेम–डोर्नाकल जंक्शन रेल सेक्शन प्रमुख हैं।यह मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना तेलंगाना के हनमकोंडा, वारंगल, महबूबाबाद और खम्मम जिलों को सीधा लाभ पहुंचाएगी।

यह रेल कॉरिडोर उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण ग्रैंड ट्रंक मार्ग का हिस्सा है, जहां यात्री और मालगाड़ियों का भारी दबाव रहता है। परियोजना के पूरा होने से रेल संचालन अधिक सुगम, तेज और सुरक्षित होगा, साथ ही माल परिवहन क्षमता में भी वृद्धि होगी।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तेलंगाना में व्यापक तैयारियां की गई हैं। रेलवे मंत्रालय और राज्य प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पीएम मोदी विभिन्न रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ-साथ जनता को संबोधित भी करेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परियोजनाओं के जरिए न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रेलवे नेटवर्क के विस्तार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।