Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री धमाके में 8 की मौत, 20 से अधिक घायल

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका: कम से कम 8 की मौत, 20 से अधिक घायल; रिएक्टर फटा, मजदूर दूर तक उछले

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री के रिएक्टर यूनिट में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 8 मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि, इस आंकड़े की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मल्टी ज़ोन 2 के IG वी सत्यनारायण ने बताया कि हादसे में अब तक 8 लोगों की जान गई है, जिनमें 6 के शव घटनास्थल से मिले हैं, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF, DRF और SDRF की टीमों के साथ फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

सूत्रों के अनुसार, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई मजदूर मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे पाशमिलारम क्षेत्र की सिगाची इंडस्ट्रीज में हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रिएक्टर में अचानक तेज रासायनिक प्रतिक्रिया (Chemical Reaction) होने से विस्फोट की आशंका जताई जा रही है।

धमाके की तीव्रता;
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कई मजदूर 100 मीटर तक दूर जा गिरे। रिएक्टर यूनिट पूरी तरह नष्ट हो गई है। मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। दो फायर रोबोट और डिजास्टर रिस्पॉन्स यूनिट को भी मौके पर तैनात किया गया है।

कंपनी की पृष्ठभूमि;
सिगाची इंडस्ट्रीज फार्मास्युटिकल पाउडर बनाती है और 1989 से माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) का निर्माण कर रही है। यह सफेद, बिना गंध और स्वाद वाला पाउडर होता है, जिसका इस्तेमाल दवा और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में होता है।

कंपनी की भारत में पांच फैक्ट्रियां हैं और इसके उत्पाद 65 से ज्यादा देशों में निर्यात किए जाते हैं।

धमाके के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर में 9.89% की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव गिरकर ₹49.72 प्रति शेयर तक पहुंच गया।