Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा: 15 जून को खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण, किसानों को दी जाएगी जानकारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा : प्रखंड कृषि पदाधिकारी, दरौंदा द्वारा जारी पत्र के अनुसार आगामी 15 जून 2026 को प्रखंड कार्यालय परिसर में खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 10:30 बजे होगा, जिसमें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं खरीफ फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी किसानों को दी जाएगी।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा, सीवान के निर्देश के आलोक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कर्मशाला में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं के लाभ, बीज, उर्वरक एवं फसल प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, किसान सलाहकार समिति के सदस्यों, कृषि समन्वयकों तथा किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। कृषि विभाग ने अधिक से अधिक किसानों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर कृषि योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उसका लाभ उठाने की अपील की है।