Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा अंचल में ऑनलाइन आवेदन निर्धारित दर पर होगी: CO वेद प्रकाश नारायण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान/दारौंदा: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम रैयतों को वसुधा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से राजस्व से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस संबंध में विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी जिलों के समाहर्ताओं को पत्र जारी किया है।

विभाग के अनुसार रैयत पहले से ही वसुधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजी-II देखना, दाखिल-खारिज आवेदन, लगान भुगतान, भू-मापी, एसएमएस अलर्ट, परिमार्जन तथा भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र (एलपीसी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब रैयत वसुधा केंद्र के माध्यम से राजस्व न्यायालय में वाद दायर करने और भू-अभिलेख पोर्टल से अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

राजस्व न्यायालय में आरसीएमएस के तहत वाद दायर करने के लिए प्रति आवेदन 40 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) शुल्क निर्धारित किया गया है। साथ ही स्कैनिंग शुल्क प्रति अतिरिक्त पृष्ठ 1.50 रुपये लिया जाएगा। वहीं भू-अभिलेख पोर्टल से अभिप्रमाणित प्रति के लिए प्रति दस्तावेज 20 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा सीएससी द्वारा निर्धारित प्रिंटिंग शुल्क भी अलग से देना होगा।