Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा में 31 जनवरी को सम्मान समारोह का होगा आयोजन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

दरौंदा. विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल एवं ससमय संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, पर्यवेक्षक, प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं कार्यपालक सहायकों के सम्मान में प्रखंड कार्यालय दरौंदा में 31 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने कार्यालय आदेश के माध्यम से दी.

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया था, लेकिन कुछ बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, शिक्षक एवं कार्यपालक सहायक उस दिन प्रशस्ति पत्र प्राप्त नहीं कर सके थे. ऐसे सभी कर्मियों के लिए 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को अपराह्न 1 बजे प्रखंड कार्यालय दरौंदा के सभागार में प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है.