Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा में PM मोदी के सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवा और समर्पण पर दरौंदा में जुटे भाजपा नेता, लिया सेवा संकल्प

सीवान । दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के दरौंदा पिपरा सरस्वती विवाह भवन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और जन-कल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी लाल बाबू, जिला महामंत्री हरिंदर कुशवाहा और जिला मंत्री उमाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेदाग और समर्पित राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला।

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।इस सेवा संकल्प अभियान में क्षेत्र के कई गणमान्य नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा जिला मंत्री उमाशंकर सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ बबलू सिंह, अरुण भारती पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजनंदन सिंह सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, और अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि रामकृपाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए।इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक सिंह रणजीत सिंह, राज नारायण सिंह, मानवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, प्रदीप माझी, पप्पू पासवान, बीरबल बैठा, उपेंद्र सिंह, मनोज लाल, चंदू बाबू, रघुनाथ राम, दिव्यांशु मिश्रा, रामाशंकर राय, अनिल सिंह, छोटेलाल शाह, संतोष सिंह व गोलू गिरि आशीष गिरी समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक सुर में प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।