Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा में बीजेपी प्रत्याशी ब्यास सिंह के समर्थन में विशाल बाइक रैली

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

विधानसभा चुनाव के अंतिम प्रचार दिवस पर भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने एनडीए प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह के नेतृत्व में एक विशाल बाइक रैली निकाली। रैली का आयोजन जनसंपर्क अभियान के तहत किया गया, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बाइक रैली की शुरुआत सहूली से हुई और हसनपुरा, सरैया पुल, सिसवा कला, पचभीड़ा, नंद मुड़ा, जगदीशपुर, चैनपुर बाजार, सिसवन बाजार, ग्यासपुर, बघौना, रामगढ़, मेहदार, हसनपुरा पकड़ी, बगौरा, लीलासाह के पोखरा, जलालपुर, कमला चौक, पांडेपुर, फलपुरा, चकरी, रासुलपुर, सतजोड़ा, भिखाबांध, बालबंगरा, करसौत और सावन विग्रह होते हुए दरौंदा पहुंचकर सभा के साथ संपन्न हुई।

मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा और भाजपा सहित एनडीए के घटक दलों के झंडे लहराए। कार्यकर्ताओं ने “फिर एक बार नीतीश सरकार” के नारे लगाते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी और एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। सभा के दौरान एनडीए प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि यह बाइक रैली कार्यकर्ताओं के जोश और जनता के अपार समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से एनडीए एक बार फिर मजबूत सरकार बनाएगा।

वहीं, सभा को संबोधित करते हुए उमेश सिंह ने कहा कि दरौंदा विधानसभा क्षेत्र की जनता एनडीए प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अंतिम समय तक जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आग्रह किया।