Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा में ममता मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवा की शुरुआत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

दरौंदा (सीवान) । ममता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चिंतामनपुर, दरौंदा में मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा सेवा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस सेवा का उद्घाटन दरौंदा के विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने अस्पताल के नेत्र विभाग का निरीक्षण किया। विभाग में अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की गई है, जिनकी मदद से सभी प्रकार की नेत्र संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। यहां फेको विधि से लेंस प्रत्यारोपण, नाखूना (प्टेरिजियम) का ग्राफ्टिंग के साथ ऑपरेशन तथा ग्लूकोमा का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। अस्पताल में अमेरिका से मंगाई गई उन्नत मशीनों की मदद से आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा और मरीजों को एक ही दिन में अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकेगी। मरीजों की आंखों की पावर और कॉर्निया की जांच दक्षिण कोरिया से आयातित मशीनों से की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवा मुफ्त में उपलब्ध कराना है।

विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि ममता मेडिकल कॉलेज द्वारा शुरू की गई यह सेवा समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने और दूसरों को भी इसके बारे में जानकारी देने की अपील की। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक उपकरणों के साथ निःशुल्क सेवाएं जरूरतमंद मरीजों के लिए काफी लाभदायक होंगी। ममता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चेयरमैन डॉ. कौशल कुमार गिरी ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, डायग्नोस्टिक सेंटर, ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, ब्लड बैंक, आईसीयू, आईसीसीयू, पीआईसीयू, एनआईसीयू सहित सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जा रही है।

इस अवसर पर डॉ. कुंदन, डॉ. शशि, डॉ. सचिन, डॉ. नैयर, डॉ. हिमांशु, डॉ. अपर्णा, डॉ. प्रीति समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अलका सिंह ने सभी को इस नई सेवा की शुरुआत पर बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल जनता की सेवा के लिए समर्पित है।