Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दवा आपूर्ति में नंबर 1 बना बिहार, एनीमिया पर फोकस तेज

स्टेट डेस्क , आकाश अस्थाना ।

हर जिले तक पहुंचेगी एनीमिया की दवा, सरकार का लक्ष्य तय
- एनीमिया मुक्त राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम: स्वास्थ्य मंत्री
- एफसीएम डोज को हर माता बहन तक पहुंचाने का लक्ष्य 

पटना, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने एवं महिलाओं को एनीमिया मुक्त करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम में एफसीएम थेरेपी इनिशिएटिव (फेरिक कार्बॉक्सीमाल्टोज फॉर एनीमिया मैनेजमेंट) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राज्य की महिलाओं में एनीमिया की समस्या को जड़ से समाप्त करना है।
       
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दवाओं की आपूर्ति के मामले में बिहार आज देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के पास लगभग दो लाख एफसीएम डोज उपलब्ध हैं। शुभारंभ के अवसर पर प्रत्येक जिले की 20 गर्भवती महिलाओं को यह डोज दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जिलों में कम से कम 300 इंजेक्शन तत्काल भेजे जाएं।
         
मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अगले एक महीने के भीतर यह सुविधा सभी जिलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएससी) तक पहुंच जाए, ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं को इलाज के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। अब वे अपने ही प्रखंड स्तर पर यह सुविधा प्राप्त कर सकेंगी।
        
उन्होंने एनीमिया मुक्त बिहार अभियान में आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर इसे गांव-गांव तक पहुंचाएं।
      
श्री मंगल पांडेय ने यह भी कहा कि राज्य में शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है, लेकिन अभी इसमें और सुधार की आवश्यकता है। सरकार का लक्ष्य इन दरों को एक अंक में लाना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार ने कहा कि आने वाले समय में बिहार का स्वास्थ्य विभाग देश के लिए एक मॉडल के रूप में स्थापित होगा।
       
कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी (ईडी) अमित पांडेय, डॉ. अनुपमा सहित सभी जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।