लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सीवान सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक ज्ञापन दिया है.
जिसमें उन्होंने दरौंदा रेलवे जंक्शन पर प्रतीक्षालय का निर्माण एवं उसमें बैठने की समुचित व्यवस्था, प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं तीन पर शेड का विस्तार, फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, प्लेटफार्म संख्या एक पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं, स्टेशन परिसर में साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण, महिला एवं पुरुष शौचालय की समुचित व्यवस्था, उद्घोषणा प्रणाली एवं डिस्प्ले बोर्ड को दुरुस्त करना, पार्किंग व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, ट्रेनों के ठहराव एवं समय सारणी में आवश्यक सुधार की मांग की है. उनके इस मांग के बाद दरौंदा सहित आस पास के लोगों में उम्मीद जग गई है. इसकी जानकारी सीवान जदयू नेता प्रिंस सिंह ने दिया।







