Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: जीविका दीदियों ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

दारौंदा (सिवान)। बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिवान जिले के दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के रामसापुर पंचायत में जीविका द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जीविका बीपीएम अमित प्रीतम ने किया। कार्यक्रम के दौरान मतदान संदेश पत्र वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियाँ शामिल हुईं। अमित प्रीतम ने सभी जीविका दीदियों से अपील की कि आगामी 6 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि दारौंदा में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान सभी जीविका दीदियों ने शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगी।
 रैली के दौरान दीदियों ने नारे लगाए:-
“नहीं करेंगे यदि मतदान, होगा बहुत बड़ा नुकसान”,
“वोट डालने जाना है, चुनाव का पर्व मानना है”,
“हमको यह समझना है, सबको वोट दिलाना है”,
“जो दे साड़ी और नोट, उसको कभी न देंगे वोट।”

साथ ही जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में जीविका की रीता कुमारी, इरशाद, विकास कुमार, रेनु देवी, रूपा कुमारी, अनीता कुमारी सहित लगभग 250 जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।