Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा झोर पुल पर बैरियर बना परेशानी का कारण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी वाहन हो रहे फंसने को मजबूर।

सीवान : दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से लगाए गए बैरियर अब आम लोगों और इमरजेंसी सेवाओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैरियर की वजह से एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, डायल 112 की गाड़ियां तथा स्कूल बसें भी रास्ते में फंस जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसका असर उल्टा पड़ रहा है। कई बार इमरजेंसी वाहन समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बैरियर पार करने में कठिनाई होने के कारण वाहनों को करीब 8 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाओं का बाधित होना गंभीर चिंता का विषय है। स्कूल बसों के फंसने से बच्चों और अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बैरियर व्यवस्था की समीक्षा कर इमरजेंसी वाहनों के निर्बाध आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों।