दारौंदा प्रखंड के हड़सर पंचायत के धनौती गांव में बन रहे पंचायत सरकार भवन का गुरुवार को पंचायती राज के उपसचिव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हर बिन्दु की विधिवत जांच की गई।
जांच के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी बालेंदु नारायण पाण्डेय, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी कुमार कार्तिकेन, पंचायत सचिव श्रीराम प्रसाद यादव, लेखापाल सह आईटी सहायक चंद्रशेखर सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह उपस्थित थे।







