लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में शनिवार, 24 जनवरी 2026 को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रखंड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह बीडीओ शिम्पी कुमारी ने बताया कि बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, दाखिल-खारिज, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आपूर्ति सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बीडीओ ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि विकास कार्यों की समीक्षा और नई योजनाओं पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।







