Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा पुलिस ने बैंक कर्मी के लुट हुई मोबाइल के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार,जेल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा छपरा–सिवान मुख्य सड़क पर ढोलकिया पुल के समीप 22 अप्रैल की रात अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर मोबाइल स्कूटी लूट लिया था, इस मामले में पुलिस बैंक कर्मी की लूटी मोबाइल के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,

गिरफ्तार दोनों आरोपित एम एच नगर थाना क्षेत्र के है, इस संबंध में अंनुसंधान कर्ता एस आई सूर्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हसनपुरा निवासी बडका टोला निवासी अभिषेक कुमार यादव एवं उसी थाने के अरंडा टोला नावादा निवासी सुरज कुमार शर्मा के पास से लूटी गई वन प्लस मोबाइल बरामद की गई है, इन दोनों को गिरफ्तार कर  शुक्रवार को सिवान न्यायलय भेजा गया है, इस मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि लूट में शामिल था, लूटी गई स्कूटी बरामद नहीं हुई है, पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदेहात्मक ठिकाने पर छापेमारी जारी है, 

विदित हो कि 22 अप्रैल को  लूट मामले में थाना कांड संख्या 182/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी पटना जिले के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित लालजी टोला निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वे आईसीआईसीआई बैंक की सिवान के बबूनिया रोड स्थित शाखा में कार्यरत है
बताया कि बुधवार को वे छपरा रीजनल ब्रांच में आयोजित बैठक में शामिल होने गए थे। बैठक से लौटने के दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ढोलकिया पुल के पास ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल और चाकू का भय दिखाकर उनकी स्कूटी व जेब में रखा मोबाइल फोन छीन लिया था ।