लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सीवान/दारौंदा: पैक्स निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन दरौंदा प्रखंड में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 01 और प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए 08 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शिम्पी कुमारी ने बताया कि दरौंदा प्रखंड में एक पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी समिति के लिए चुनाव होना है |
शुक्रवार को दाखिल नामजदगी के पर्चे में पिनर्थु कला पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व कार्यकारिणी सदस्य के लिए राजकुमार सिंह, रवि नंदन कुमार सिंह, रामजी सिंह, जनार्दन सिंह, छोटेलाल राम, गिरजा देवी, फूलमती देवी एवं सरोज देवी ने नामांकन पर्चा भरा. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन ने बताया कि पिनर्थु पैक्स में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. पैक्स चुनाव के लिए आज यानि 07 मार्च (शनिवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कराया जाना है. इसकी संवीक्षा 09 व 10 मार्च की सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक की जाएगी. 11 मार्च को नाम वापस की अंतिम तिथि है. आगामी 18 मार्च को सुबह 07 बजे से शाम 04:30 बजे तक चुनाव तथा चुनाव समाप्त होते ही मतों की गिनती किया जाएगा. आगामी 20 मार्च को निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. नामांकन के दौरान पूर्व मुखिया सत्यदेव सिंह, सरपंच बालदेव सिंह, चंद्रशेखर सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, घनश्याम प्रसाद इंदल सिंह, सुधीर सिंह, विशाल कुमार, राजकुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.







