Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: फायरब्रिगेड के सिपाही ने लगाई फांसी, विभाग में मचा हड़कंप

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

सीवान: दारौंदा थाना में तैनात फायरब्रिगेड के सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बुंदेल कुमार के रूप में हुई है। वह थाना से कुछ कदम दूर किराए के मकान में रहते थे, और वहीं उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज एसडीपीओ अमन मौके पर पहुंचे। साथ ही मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के मोबाइल फोन सहित अन्य सामानों को नमूना जांच के लिए सील किया।

इधर, खबर मिलते ही कमांडेंट अविनाश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी और चार वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। उनकी पत्नी वर्तमान में बिहार पुलिस की तैयारी कर रही है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले दारौंदा थाना उसी समय सुर्खियों में आया था, जब यहां एक एएसआई की हत्या हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस विभाग में कार्य दबाव और तनाव को लेकर कई सवाल पैदा कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।