Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा बाजार में हाईमास्ट/स्ट्रीट लाइट लगने से बढ़ी रौनक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा: दारौंदा बाजार में जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छून्नी बाबू के पहल पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से पूरे बाजार क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो गई है। लाइट लगने के बाद बाजार क्षेत्र रात के समय जगमगा उठा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले शाम ढलते ही बाजार के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा जाता था, जिससे आवागमन में परेशानी होती थी। नई लाइट लगने के बाद न केवल बाजार की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।

जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छून्नी बाबू ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आम जनता की मांग पर दारौंदा बाजार में यह लाइट लगाई गई है, जिससे लोगों को रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

लाइट लगने से स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने खुशी जताते हुए जिला पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस पहल से बाजार की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।