Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में 57 लीटर देसी शराब बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा  थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 57 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि रामजी छपरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 32 लीटर देसी शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मामले में दारौंदा थाना कांड संख्या 254/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर, नंदा टोला में लालबाबू राय के घर छापेमारी के दौरान 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में दारौंदा थाना कांड संख्या 256/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी रामगढ़ा निवासी शोभा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।