Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में BDO और CO ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए

लोकल डेस्क |

दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर और बढ़ती ठंड के बीच प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की पहल की गई। गुरुवार की देर शाम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शिम्पी कुमारी एवं अंचल अधिकारी (सीओ) वेद प्रकाश नारायण ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।

कंबल वितरण के दौरान बीडीओ शिम्पी कुमारी ने बताया कि ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अभियान के तहत तीन दर्जन से अधिक लोगों को कंबल प्रदान किए गए। प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में कंबल मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है।