लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा थाना क्षेत्र के ढोलकिया पुल के समीप बुधवार की रात तीन बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर स्कूटी व मोबाइल छीन लिया।
इस मामलें में दरौंदा थाना कांड संख्या 182/26 में दर्ज एफआईआर में पटना जिले के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला निवासी विनोद कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार ने कहा है कि वह आईसीआईसीआई बैंक सिवान के बबूनिया रोड स्थित ब्रांच में कार्यरत हैं। बुधवार को बैंक के छपरा रीजनल ब्रांच में मीटिंग में गए थे। मीटिंग से लौटने के दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ढोलकिया पुल के समीप ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पिस्तौल व चाकू का भय दिखाकर स्कूटी व पॉकेट से मोबाइल छीन लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग गए। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।







