लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा। दारौंदा थाना क्षेत्र के लोपर गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर बाल श्रम में लिप्त एक बच्चे को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन एवं हिमांशु सिंह के नेतृत्व में गठित धावा दल द्वारा छापेमारी कर मुक्त कराया गया।
यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी, सीवान के निर्देश पर की गई। टीम ने ईंट भट्ठा सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर बाल श्रम की जांच की, जिसमें एक बाल श्रमिक को विमुक्त किया गया। मुक्त कराए गए बच्चे को स्थानीय थाना के सहयोग से बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दारौंदा सौरभ सुमन, दरौली हिमांशु सिंह एवं भोला श्रीवास्तव, सीवान सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।







