Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में गरिमा व उत्साह के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

दारौंदा प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में सुबह 9:10 बजे माल्यार्पण किया गया, जबकि 9:30 बजे माननीय प्रखंड प्रमुख श्रीमती गुडिया कुमारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इसके बाद दारौंदा प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों और संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अमरेश कुमार, प्रखंड पशुपालन कार्यालय में डॉ. नवनीत कुमार, प्रखंड कृषि कार्यालय में बीएओ रामबीर सिंह यादव, डाकघर में डाकपाल सतेंद्र मांझी, पंजाब नेशनल बैंक में बीडीओ शिम्पी कुमारी, दिलावर मार्केट में अंचल पदाधिकारी वेद प्रकाश द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं केनरा बैंक में शाखा प्रबंधक, प्रखंड संसाधन केंद्र में बीईओ सौरभ सुमन तथा पंचायत सरकार भवन रमसापुर में मुखिया मीरा देवी ने झंडोत्तोलन किया।

दारौंदा स्थित मां सरस्वती विवाह भवन परिसर में संचालित न्यू वीणा मॉन्टेसरी विद्यालय सह आर्यभट्ट कोचिंग संस्थान में सेवानिवृत्त शिक्षक चन्नीलाल यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक संजीत कुमार सिंह, दिलीप तिवारी सहित आर्यभट्ट कोचिंग संस्थान से भरत भट्ट, सौकत अली, आशुतोष कुमार एवं श्रेया कुमारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में वीरेंद्र ठाकुर के आवास स्थित आर्ट्स एकेडमी में पिंटू यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक सह भूमि सुधार कार्यकर्ता वीरेंद्र ठाकुर, पूर्व सरपंच आशा कुमारी, कटिमन चौहान, संदीप कुमार गुलेरिया, नीतेश शर्मा सहित एकेडमी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

दारौंदा के ठाकुर जी मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में शाखा प्रबंधक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान बैंक कर्मियों के साथ धनंजय ठाकुर, हरिकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

प्राथमिक विद्यालय पिपरा कन्या में श्रीमती ज्योति सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर अवधेश कुमार शर्मा, निशा सुमन, महलका नूरी, रामकिशोर राम सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यालय अध्यक्ष ऊषा देवी मौजूद रहीं।

सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने देश की आज़ादी, संविधान की महत्ता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया।

पूरे प्रखंड में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और गणतंत्र दिवस का पर्व शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।