लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना कार्य में तेजी लाने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह अपर चार्ज अधिकारी सौरभ सुमन द्वारा कड़े निर्देश किए गए हैं.
उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि अन्य जिलों के अपेक्षा सीवान जिले सबसे पीछा है. उन्होंने कहा है कि प्रत्येक शिक्षक अपने गणना क्षेत्र में जाकर प्रतिदिन कम से कम 10 परिवारों की जनगणना स्व-घोषणा सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन समीक्षा की जा रही है. जिस प्रगणक या प्रवेक्षक द्वारा इसमें कोताही बरती गई उस पर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को इसके लिए अधिक से अधिक जागरूक करें. जिससे स्व गणना कार्य में तेजी आएं.







