लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
प्रतिबंध के बाद भी डीजे बजाने पर पुलिस ने किया डीजे जब्त....
दरौंदा: प्रखंड क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे नहीं बजाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई थी. इधर जिला प्रशासन भी डीजे नहीं बजाने को लेकर पूजा समिति को हिदायत दी थी. उन्होंने सभी थाना अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रशासन को आदेश दिया था दी कि पूजा समिति के सदस्य नियम के अवहेलना करते है तो उनपर कार्रवाई करें. इधर मूर्ति विसर्जन के दौरान कई पूजा समिति द्वारा डीजे बजाने का मामला सामने आया. इसके बाद थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह एवं अपर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने थाना क्षेत्र के हरदियारा में पूजा समिति के द्वारा डीजे बजाने पर टैक्टर ट्राली सहित डीजे को जप्त कर लिया एवं पूजा समिति के दर्जनों सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







