Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में पोखरा में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चे की हुई मौत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के पिनर्थू खुर्द पंचायत के पसीवड़ धानुक टोला गांव के दो बच्चों की पोखरा में सोमवार की दोपहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान पसीवड़ धानुक टोला गांव के मुन्ना महतो के 10 वर्षीय लड़का बीरू कुमार एवं अमित कुमार के 11 वर्षीय लड़के हर्षित कुमार के रूप हुई है. घटना सोमवार की दोपहर 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने दोस्तो के साथ गांव के ही एक खोदी गई निजी पोखरा में नहा रहे थे. इसी दौरान एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. डूबते देख कर दूसरा उसे बचाने गया तो वह भी डूब गया. उसके साथ पोखरा में नहा रहे दोस्तो ने आसपास मौजूद लोगों को देखकर शोर मचाया  लेकिन लोगो के पहुंचते पहुंचे दोनों बच्चे डूब गए थे. किसी तरह परिजन ग्रामीण की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाले. तब तक वह काल की गाल में समा चुका था. घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह तथा सीओ वेद प्रकाश नारायण दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. पूछे जाने पर सीओ ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है तथा परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों का कहना है कि पोखरा की गहराई अधिक होने के कारण लोग यहां जाने से कतराते हैं, लेकिन बच्चों और किशोरों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है.