लोकल डेस्क, राजीव कु.भारती |
सीवान/दरौंदा : कई दिनों के इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत दी है. खेतों में पर्याप्त पानी भरने के साथ ही धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है. गांव-गांव में किसान खेतों में उतरकर रोपाई कार्य में जुट गए हैं और खरीफ खेती ने गति पकड़ ली है. लगातार हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी और जलभराव हो गया है, जिससे धान की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं. जिन किसानों ने बारिश के इंतजार में रोपनी रोक रखी थी, उन्होंने भी अब काम शुरू कर दिया है.
खेतों में लहलहाती धान की पौध और रोपनी में जुटे किसानों की चहल-पहल ग्रामीण इलाकों में नई उम्मीद जगा रही है. किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च बचेगा और धान की बेहतर पैदावार होगी. समय पर हुई बारिश से खेती की लागत कम होने के साथ उत्पादन बढ़ने की उम्मीद भी मजबूत हुई है. लेकिन कुछ किसान अभी भी निराश बैठे हैं. क्योंकि उनकी बिजड़े अभी तैयार नहीं है







