Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच का प्रखंड गठन, सुदन जी यादव बने अध्यक्ष

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान : दारौंदा प्रखंड के एक निजी विद्यालय में रविवार को भोजपुरी पुनर्जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भोजपुरी भाषा, संस्कृति एवं उसके संरक्षण को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सर्वसम्मति से दारौंदा प्रखंड इकाई के गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष चुनीलाल चौधरी, जिला इकाई के संरक्षक सुभाष चंद्र कुशवाहा, जिला इकाई के संयोजक भृगुनाथ प्रसाद एवं जिला इकाई के कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में तथा जिला मंत्री अशोक कुमार सिंह की देखरेख में प्रखंड संगठन का गठन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में चुनीलाल चौधरी को प्रखंड संरक्षक, सुदन जी यादव को प्रखंड अध्यक्ष, नंदकिशोर प्रसाद एवं गौतम महतो को उपाध्यक्ष तथा अवधेश शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मार्गदर्शन मंडल में मैनेजर बैठा एवं रामाश्रय यादव को शामिल किया गया। राजीव कुमार भारती को प्रखंड मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के अंत में प्रखंड अध्यक्ष सुदन जी यादव ने संगठन को मजबूत बनाने, भोजपुरी भाषा के संरक्षण एवं जनजागरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।