लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के शेरही एवं बालबंगरा पंचायत में क्रियान्वित हो रही विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं के साथ अन्य योजनाओं की जांच बुधवार को बीडीओ सिंपी कुमारी एवं प्रभारी सीओ रवींद्र राम ने टीम गठित कर के किया.
इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, गली-नाली योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, आपूर्ति, अस्पताल, शिक्षा, आईसीडीएस, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा छात्रावास समेत कई योजनाओं की जांच किया. जांच के लिए पहुंची बीडीओ एवं सीओ ने बड़े ही बारीकी से हर योजनाओं की गहन जांच की. इसके बाद बीडीओ ने बालबंगरा में विद्यालय में पहुंच कर छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति पंजी, एमडीएम, साफ सफाई की जांच किया. वहीं प्रभारी सीओ ने शेरही में नलजल सहित अन्य योजनाओं का जांच किया. जांच के दौरान कई खामियां पाई गई. जिसका रिपोर्ट विभाग को सौंपने की बात कही गई.







