Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में व्यापार मंडल एवं पैक्स अध्यक्ष पद पर हुआ नामांकन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा व्यापार मंडल एवं रामगढ़ा पंचायत पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं कार्यकारणी सदस्य के लिए 09 लोगो ने अपना नामांकन हेतु पत्र दाखिल किया है. दरौंदा व्यापार मंडल अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष जब्बार हुसैन एवं मणिभूषण सिंह तथा कार्यकारणी सदस्य के लिए विजय शंकर दुबे, अशोक प्रसाद, आजाद हुसैन, बालकुमार राम, जगलाल राय एवं उत्तम ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं रामगढ़ा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए उदय प्रताप सिंह एवं कार्यकारणी सदस्य पद के लिए दुर्गा महतो, फूलमती देवी एवं राजेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

अभी नामांकन के लिए एक दिन और शेष बचे हुए है. दोनों चुनाव 20 अप्रैल को संपन्न होंगे. दरौंदा व्यापार मंडल चुनाव में कुल 191 मतदाता हैं. इसमें हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा के कुछ लोगों के नाम भी शामिल हैं. सीमित मतदाता संख्या के कारण मतदान के दिन अधिक भीड़ नहीं रहने की संभावना जताई जा रही है. वहीं रामगढ़ा पंचायत पैक्स चुनाव में कुल 2724 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड  विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने बताया कि नामांकन के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

आज यानि 09 अप्रैल को शेष एक दिन नामांकन का तिथि निर्धारित है. इसके लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी. उन्होंने बताया कि 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 13 अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. कहीं 20 अप्रैल को मतदान होगा. निर्वाचन कार्य में उप निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीईओ सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन एवं एमओ अमूल नलिन है.