Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

दरौंदा/सीवान: दरौंदा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख गुडिया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर सदस्यों ने गंभीर सवाल उठाए और कई मुद्दों पर नाराजगी जताई।

बैठक के दौरान बिना अनुमति उपस्थित कुछ पदाधिकारियों को सदन से बाहर निकाल दिया गया। राजस्व विभाग के सरल अभियान को और सुगम बनाने की मांग सदस्यों ने जोरदार तरीके से उठाई। आंगनबाड़ी केंद्रों के किराये के भवनों में संचालित होने को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सदस्यों ने असंतोष व्यक्त किया। साथ ही पूरे प्रखंड में कितने विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवनों में और कितने किराये के भवनों में चल रहे हैं, इसकी सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई।
आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका व सहायिका के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग उठी। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के टीकाकरण में लापरवाही पर भी सदस्यों ने चिंता जताई। बिजली कटौती, जर्जर तार, टूटे हुए तारों की मरम्मत तथा नए कनेक्शन नहीं दिए जाने पर रोष प्रकट किया गया। इस पर जेई दीपक कुमार ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पीएचईडी विभाग द्वारा नल-जल योजना की जर्जर पाइपलाइन, ऑपरेटरों को मानदेय नहीं मिलने की समस्या पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि 9 से 14 वर्ष के बच्चों का 90 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। लेबर कार्ड, भवनहीन विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध कराने, धान खरीद में हो रही परेशानी और धान की जांच को लेकर भी प्रस्ताव रखा गया।
कृषि विभाग में फार्मर आईडी बनाने में आ रही तकनीकी समस्याओं पर चर्चा हुई। पंचायतों में लगे सोलर लाइट के नहीं जलने पर आपत्ति जताते हुए भुगतान नहीं होने की बात रखी गई। इसके अलावा पंचायत सरकार भवन एवं कन्या विवाह भवन योजना को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में बीडीओ सिम्पी कुमारी, बीईओ सौरभ सुमन, बीएओ रामवीर सिंह यादव, बीपीआरओ कुमार कार्तिकेय, महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी , आरओ रविंद्र राम सहित प्रमुख हरेश यादव, मुखिया रामकृष्ण सिंह, निरंजन सिंह, मंसूर अंसारी, नईमूलहक सिद्दीकी, मीरा देवी, संदीप कुमार, विकास कुमार, लक्ष्मण राम, पप्पू राम, अजय यादव, संजू देवी, बबीता देवी, किरण देवी, सविता देवी, प्रतिमा देवी समेत पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।