Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: विधायक ने क्षेत्र में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण

लोकल डेस्क |

दरौंदा: दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने बुधवार को दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक रूकुन्दीपुर, रैनी, भरोस कुंवर के टोला सहित अन्य गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान विधायक ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित सरकारी योजनाओं का निरीक्षण भी किया और उनकी प्रगति की जानकारी ली। ग्रामीणों से संवाद करते हुए विधायक कर्णजीत सिंह ने कहा कि दारौंदा प्रखंड की बदहाली दूर करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इलाके के समग्र विकास के लिए काम शुरू कर दिया गया है और आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

विधायक ने बताया कि प्रखंड की स्थिति, विद्यालयों की व्यवस्था, सड़कों की हालत, बिजली आपूर्ति और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, रणजीत सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह, बृजनंदन सिंह, संतोष ठाकुर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।