लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 150 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच हुआ.
शिविर में पहुंची महिलाओ का सबसे पहले वायरल सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, का जांच किया गया. उसके बाद लैब टेक्नीशियन अब्दुल जनान के द्वारा रक्त निकाल कर एचआईवी, हेमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, वजन, रक्त इत्यादि की जांच की गई. वहीं मौजूद कर्मियों द्वारा आए मरीजों को दवा भी दी गई. जांच के बाद डॉक्टर मुबारक अली के द्वारा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं बदलते मौसम को देखते हुए अपने आप को बचाव के लिए विशेष ध्यान रखने एवं समय समय पर जांच तथा डॉक्टरी सलाह लेने की बात कही.
डॉक्टर अमित कुमार रंजन ने मौसम को देखते हुए पेय पदार्थ एवं पानी पीने कि सलाह दिया. लैब टेक्नीशियन अब्दुल जानान ने कहा कि रक्त जांच कर ली गई है. जांच रिपोर्ट जल्द ही दे दी जाएगी. जांच के दौरान डॉक्टर अमित कुमार रंजन डॉक्टर रजिया सुल्ताना एएनएम नीतू सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहें.







