लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा: 13 फरवरी से हनुमान मंदिर में रामचरितमानस पाठ व अखंड अष्टयाम...
सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आगामी धार्मिक आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 फरवरी 2026 से श्रीरामचरितमानस पाठ एवं अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रामचरितमानस पाठ का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बाँधना तथा लोगों को धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनकल्याण की कामना की जाएगी।
वक्ताओं ने समाज में हो रहे बदलावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने से ही व्यक्ति और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने समाज में सबका सम्मान कर एक आदर्श स्थापित किया, जिससे आज भी हमें प्रेरणा मिलती है। इसी प्रेरणा को आत्मसात करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में जिला पार्षद धर्मेन्द्र यादव उर्फ छून्नी बाबू, दिनेश प्रसाद राय, आशुतोष चंदन, विजय कुमार राय, परशुराम साह, मनी कुमार, अच्छे लाल यादव, शशिभूषण राय एवं राजीव कुमार भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







