Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली: चचेरे देवर से रिश्ते में रुकावट बना पति, पत्नी ने रची हत्या की साजिश

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रिश्तों की एक खौफनाक साजिश ने सबको चौंका दिया है। यहां एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि महिला का अपने ही चचेरे देवर से अफेयर था, और पति इस रिश्ते में रुकावट बन रहा था।


उत्तम नगर के पास स्थित निहाल विहार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी महिला फरजाना ने अपने पति शाहिद को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि फरजाना का बरेली में रहने वाले अपने चचेरे देवर से प्रेम संबंध था। पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उसने पूरी साजिश रचकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

फरजाना ने पहले शाहिद को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया, फिर उस पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घबरा गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए एक आत्महत्या की झूठी कहानी बनाई। उसने घर की सफाई कर खून के सारे निशान मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को उसके व्यवहार पर शक हो गया।

जब फरजाना से पूछताछ की गई तो वह टालमटोल करने लगी। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया और जांच में हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आए। फरजाना ने यूट्यूब और गूगल पर "हत्या कैसे करें" और "क्राइम सीन कैसे साफ करें" जैसे वीडियो और टिप्स सर्च किए थे। इसके साथ ही वह सर्च हिस्ट्री डिलीट करने के तरीके भी तलाश रही थी।

ये डिजिटल सबूत उसकी साजिश की पुष्टि करने के लिए काफी थे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो फरजाना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और महिला को हिरासत में ले लिया गया है।