Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली: दरियागंज की पुरानी इमारत ढही, मलबे में दबे लोग

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

राजधानी में बड़ा हादसा: दरियागंज की पुरानी इमारत ढही, मलबे में दबे लोग

दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे ने राजधानी में जर्जर इमारतों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सद्भावना पार्क के पास रिंग रोड स्थित एक पुरानी इमारत अचानक ढह गई, जिसमें दबकर कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर के समय हुआ, जब इलाके में सामान्य चहल-पहल थी। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अब तक तीन लोगों को मलबे से निकाला गया, जिन्हें गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे के नीचे अभी और लोग फंसे हो सकते हैं, जिसके चलते बचाव अभियान को तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने अतिरिक्त टीमें भी मौके पर भेज दी हैं, ताकि जल्द से जल्द दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके।

यह हादसा दिल्ली में भवन सुरक्षा को लेकर चल रही लापरवाही की ओर भी इशारा करता है। दरियागंज जैसे पुराने इलाकों में कई इमारतें वर्षों से जर्जर स्थिति में हैं, लेकिन समय रहते उनका पुनर्निर्माण या मरम्मत नहीं की जाती। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। ऐसे हादसे प्रशासनिक उदासीनता और ढीले भवन नियमन की नतीजा साबित हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सवाल यह है कि दिल्ली जैसे बड़े शहर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी कब तक होती रहेगी और कितनी और ज़िंदगियाँ इसकी कीमत चुकाएँगी। दरियागंज हादसा फिर एक बार चेतावनी है कि अब समय रहते ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।