Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली में 'लेट्स इंस्पायर बिहार' का शंखनाद

दिल्ली, एन.के. सिंह |

दिल्ली में 'लेट्स इंस्पायर बिहार' का शंखनाद: गार्गी_अध्याय टीम ने संभाली कमान, महिला सशक्तिकरण से चमकेगा बिहार का भविष्य

बिहार के उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान से जुड़ीं विदुषियों के साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गार्गी_अध्याय के कोर टीम की पहली बैठक का आयोजन द्वारका के सेक्टर 22 में किया गया। यह बैठक संस्था के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में बिहार मूल की महिलाओं को अभियान से जोड़ने और आगामी 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2025' में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विकास वैभव ने इस अवसर पर बताया कि सभी उपस्थित सदस्यों ने 14 दिसंबर, 2025 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में निर्धारित 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2025' में महिलाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में रह रहीं लाखों बिहार मूल की महिलाओं को बिहार के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।बैठक में सुलभ इंटरनेशनल की वाइस-प्रेसिडेंट सोनम मिश्रा ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने बिहार के अनेक गांवों में किसानों के बीच मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही, वे अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर, सारण की मूल निवासी और भारतीय सेना में 23 वर्षों तक सेवारत रहीं लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अर्चना सिंह ने अभियान को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सशक्त करने हेतु मुख्य समन्वयक का दायित्व ग्रहण करना स्वीकार किया। यह दिल्ली-एनसीआर में अभियान के लिए एक मजबूत नेतृत्व को दर्शाता है।
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अभियान के मुख्य समन्वयक इंद्रमोहन यादव के साथ, गार्गी अध्याय की कोर टीम में सम्मिलित समन्वयक अनीता पांडेय, उषा ठाकुर, रचना शाही, संगीता भगत, हीया, शीतल यादव, शालिनी शर्मा, सुधा झा, कविता सिंह, संगीता झा, विभा चौबे, अन्नू झा, जूली झा समेत अनेक विदुषियों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने क्षेत्रवार टीमों का गठन करने और अभियान के माध्यम से बिहार के विकास में योगदान पर गहन चर्चा की।
इस बैठक के साथ दिल्ली-एनसीआर में रह रहीं लाखों बिहार मूल की महिलाओं के अभियान के साथ जुड़ने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। 'लेट्स इंस्पायर बिहार' का प्रेरणा का तीव्र प्रसार हो रहा है, और यह अभियान मिलकर बिहार को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार!