लोकल डेस्क, श्वेता प्रिया I
मोतिहारी: दिवाली के दिन मोतिहारी के राजा बाजार में पटाखे के कारण आग लगने की घटना सामने आई। पार्क के पास स्थित एक घर में पटाखा गिरने या छूटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर जलकर राख हो गया।
घटना 8 नवंबर की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस घटना ने त्योहारों के दौरान पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को एक बार फिर उजागर किया है। पटाखों का इस्तेमाल करते समय थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है l







