Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दीपावली व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान/दरौंदा | दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को दरौंदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने की।

बैठक में दीपावली के दौरान दीप जलाने और पटाखे फोड़ने में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए पटाखे जलाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, छठ पर्व को लेकर उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। तालाबों में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मुखिया सरफुद्दीन अंसारी, सभापति प्रसाद,पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र राय,बंटी कुमार सिंह,रामशरण माझी, विशाल कुमार, विकास गुप्ता,फुलेना महतो सहित पत्रकार राजीव कुमार भारती एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।