Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दीयों पर सवाल, क्रिसमस का हवाला: अखिलेश के बयान से बवाल

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

अखिलेश यादव ने दीपावली से पहले योगी सरकार पर बिजली कटौती को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सरकार को ‘निकम्मी’ करार देते हुए कहा कि जनता अब इससे किसी सुविधा की उम्मीद न रखे। समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि पूरी दुनिया में क्रिसमस के दौरान शहर महीनों तक रोशनी से जगमगाते हैं, हमें भी उनसे सीख लेनी चाहिए। लेकिन यह सरकार केवल दिखावा कर रही है।

अखिलेश ने क्या कहा?

क्रिसमस का उदाहरण देते हुए अखिलेश यादव बोले, “मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, पर भगवान राम के नाम पर एक सुझाव दूंगा—दुनिया भर में क्रिसमस पर सभी शहर रोशनी से जगमगा उठते हैं, यह महीनों चलता है। हमें उनसे सीखना चाहिए। आखिर हमें दीयों और मोमबत्तियों पर पैसा क्यों खर्च करना पड़ता है? हम इस सरकार से क्या उम्मीद करें? इसे खत्म कर देना चाहिए। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि और भी खूबसूरत रोशनियां हों।”

सरकार पर हमला

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा, “यह सरकार निकम्मी है, इससे बिजली की उम्मीद मत करो।” उन्होंने तंज कसा कि जब पूरी दुनिया महीनों तक क्रिसमस मनाती है, तो यूपी में दीपावली अब भी दीयों और मोमबत्तियों के भरोसे क्यों मनाई जा रही है। कहा, जनता को अब सरकार बदलनी होगी, क्योंकि मौजूदा सरकार विकास नहीं, केवल दिखावा कर रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर यूपी में ऐसी रोशनियां होंगी जो पूरे देश के लिए मिसाल बनेंगी।

लखनऊ स्मार्ट सिटी पर कटाक्ष

अखिलेश ने कहा कि राजधानी में ट्रैफिक जाम और कचरे के ढेर हैं, फिर भी इसे तीसरा सबसे स्मार्ट शहर बताया गया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों पर एफआईआर होनी चाहिए। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद ट्रैफिक नियंत्रण नहीं हो पा रहा यही है भाजपा की ‘स्मार्टनेस’।

अयोध्या दीपोत्सव पर निशाना

अखिलेश का बयान अयोध्या में योगी सरकार द्वारा मनाए जा रहे दीपोत्सव से जोड़ा जा रहा है। 2017 में यह परंपरा शुरू हुई थी, जिसके तहत लाखों दीये जलाए जाते हैं। परंपरागत रूप से दीपावली दीयों का पर्व रहा है और यह कुम्हार वर्ग के लिए खुशियां लाता है। हालांकि, अखिलेश के बयान से ऐसा संकेत मिला कि वे बिजली की रोशनी से दीयों की परंपरा को बदलना चाहते हैं। इससे राजनीतिक तापमान बढ़ना तय है।